लखनऊ| आजाद भारतीय किसान यूनियन ने नई प्रदेश सरकार के गठन के बाद सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ का गठन करके प्रदेश में बिचौलियों का कार्य खत्म करने के लिए व्यापारियों का शपथ ग्रहण करवाया व्यापारियों और किसानों के बीच की दूरी को खत्म करने का कार्य किया नई कार्यकारणी का गठन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित ने कहा कि अब व्यापारी को व्यापार करने में और अधिक आसानी होगी किसानों को उनकी आय बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। सौरभ गोयल ने सभी को बधाई दी अजीत पांडे जी ने कहा कि अब किसानों को डरने की जरुरत नहीं है क्योंकि उनके साथ व्यापारी वर्ग भी कंधे से कन्धा मिला कर साथ खड़ा है।

नवीन कुमार नंदन
नवीन कुमार नंदन पिछले 6 वर्षों से जनहित की पत्रकारिता कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने टेलीविजन और प्रिंट पत्रकारिता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। ईटीवी भारत में रहते हुए CAA, NRC आंदोलन को सबसे बेहतर तरीके से दिल्ली में कवर किया।
नवीन कुमार नंदन ने हमेशा पत्रकारिता को जनहित मानते हुए भ्रष्टाचारियों और जनता का उत्पीड़न करने वालों का पर्दाफाश करने की कोशिश की। नवीन कुमार नंदन ने अलग- अलग राज्यों के नेताओं, जानी- मानी हस्तियों के इंटरव्यू किए। नवीन कुमार नंदन मानते हैं कि सूचना सबसे बड़ा अधिकार और इसका इस्तेमाल जनता के हित में करना ही सच्ची पत्रकारिता है। फिलहाल वे लगातार लाइव ख़बर टीवी का विस्तार करने में लगे हुए हैं।